अब फसल पकने लगी है… 🌾🚴‍♂️ | Nature Ride

*अब फसल पकने लगी है....*

रोज की तरह आज भी राइड पर निकला और सोचा कि आज अकेले राइड पर क्यो जाऊं, आप सभी साथियों को साथ लेकर चलता हूं, उस रूट को दिखा देता हूं कि वहां जाता क्यों हूं.....

वजह एकदम साफ है क्योंकि वहां हवा साफ है, फसलें गुनगुनाने लगी है, पक्षियों की प्यारी बहस का हिस्सा बन जाते है, ट्यूबवेल भी बुला लेती है कि थक गए होंगे तो घूँट पानी पीकर जाना... दुहाई मेट्रो डिपो से सजधजकर निकलती नमो ट्रेन में यही संदेश देती हुई जाती है कि रुकना नहीं, चलना ही जिंदगी है.....

वो जो आपकी साइकिल पर मकड़ी के जाले लगे है ना, उनको साफ करने का यही सही समय है, चलिए कभी राइड पर हमारे साथ...

एक छोटी सी वीडियो साझा कर रहा हूं उम्मीद है पसंद आएगी आपको 

https://youtube.com/shorts/JJwg1erWl9E?si=NyVLTIp4BQY_3gHZ


Comments

Popular posts from this blog

गोविंद जी की साइकिल

मेरी पहली मैराथन दौड़

अरुणिमा सिन्हा - साहस का दूसरा नाम