100 Days of Running
*Hundred Day of Running (HDOR) एक रनिंग का त्यौहार*
दोस्तों, आज मै आपसे HDOR के बारे में कुछ बातें सांझा करूंगा और मुझे उम्मीद है कि इसमें पार्टिसिपेट करके मेरी तरह आपको भी फायदा होगा , जीवन जीने का नजरिया बदलेगा और स्वस्थ जीवन जीने का सपना साकार होगा।
कहते है अगर कोई काम 100 दिनों तक लगातार किया जाए तो वो आदत बन जाती है और शरीर के लिए दौड़ने से अच्छी आदत भला क्या हो सकती है।
HDOR 100 दिनो की एक अंतरराष्ट्रीय (लगभग 75 देश) विरुचुअल इवेंट है जिसमे कोई भी पार्टिसिपेट कर सकता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको कम से कम प्रतिदिन 2 km चलना या दौड़ना है। आपने टारगेट आप खुद तय कीजिए उनको पूरा कीजिए।
HDOR आपको यह भी बताता है कि आप अपनी एज कैटेगरी , जेंडर कैटेगरी, कम्पनी, ग्रुप कैटेगरी आदि में किस रैंक पर दौड़ रहे है। सीधे और स्पष्ट शब्दों में बात करे तो मानो जैसे अपने माइंड में आपने एक चौकीदार बिठा दिया हो जो रोज आपको रन करने के लिए प्रेरित करता है। हजारों लोगों की ज़िंदगी बदलने वाली इस इवेंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि विरुचुअल इवेंट होने के कारण आप कही भी और कभी भी दौड़ सकते है फिर चाहें वो घर की चहारदीवारी हो, सड़के हो या खेल के मैदान हो ।
इवेंट शुरु हो रहा है 30 अप्रैल से और समाप्त होगा 7 अगस्त को। इस इवेंट में पहले भी भाग ले चुका हूं और 3000 km की दूरी 100 दिनो में पूरी करने का बहुत ही शानदार अनुभव रहा है।
इवेंट समाप्त होने पर आपको एक मेडल भी पोस्ट द्वारा घर पर प्राप्त होगा और एक e सर्टिफिकेट भी इसके ऐप से डाउनलोड हो जायेगा। दो प्रकार के रजिस्ट्रेशन है एक बिना t shirt और t shirt वाला ( इस बार 3 t shirt के कलर ऑप्शन में एक चुन सकते है)
इसके पहले HDOR का रजिस्ट्रेशन बंद हो , आप भी इस बार अपनी सीट बुक करा ही डालिए और निकल पड़िए इस एक उमंग, ऊर्जा से भरपूर रास्ते पर, बेहतरीन नए दोस्तों के साथ जुड़ने का अवसर के साथ दौड़ने का जिनका धर्म ही रनिंग है तो क्या सोच रहे है ..... दौड़ेंगे ना आप भी इस बार ?
Sir mai yamuna nagar se hun
ReplyDeleteKya mai bhi kr sakta hun