रूम हीटर और ब्लोअर
रूम हीटर और ब्लोअर दोस्तों, आज मैं आपके साथ अपने जीवन का एक ऐसा अनोखा किस्सा सांझा कर रहा हूँ जिसमे हास्य के साथ एक गहरी शिक्षा भी छिपी है कि सच्ची दोस्ती मे छोटी-छोटी बातो का पर्दा होने से दुनिआ किस तरह फायदा उठाती है। वाक्या जुड़ा है मेरे खास दोस्त से , जिससे हमारे पारिवारिक सम्बन्ध थे। सरकारी कॉलोनी मे मेरे और उसके घर मे बस 50 कदम का फैसला था। 5 साल पहले की बात है , जनवरी के महीने का हड्डिया जमाने वाला ठण्ड का दौर चल रहा था। ठण्ड से बचने के किये जा रहे सारे इंतजाम नाकाफी लग रहे थे। पहला सीन मैं सपरिवार दोस्त के घर जाता हूँ। ठण्ड से बचने के लिए दोस्त ने एक ब्लोअर खरीदा था। दोस्त ने बताया कि ये ब्लोअर कल ही तो लेकर आया हूँ। बहुत ही बढ़िया क़्वालिटी का है। रिजल्ट बहुत अच्छा है , पूरा कमरा फटाफट गरम हो जाता है। भाई ने उसकी शान मे बहुत क...