Posts

Showing posts from August, 2020

अरुणिमा सिन्हा - साहस का दूसरा नाम

Image
अरुणिमा सिन्हा - साहस  का दूसरा नाम    दो शब्द - सोचा तो कई बार इस महान नाम के बारे मे आपसे कुछ मन की बातें  साँझा करुँ , समय बीत रहा था और इस नाम के बारे में  अपने विचार रखने की  इच्छा भी दिनोदिन  बढ़ती जा रही थी। आज  दिल और कलम दोनों तैयार है आपको इस नाम से और इसके अद्भुत साहसी काम से रूबरू कराने  की | भारत माता की इस परमवीर बेटी के हौसलों  और चट्टान से भी बुलंद इरादों  के आगे विश्व  मे  सबसे ऊंचे हिमालय पर्वत ने भी शीश झुकाया है।बड़े ही गर्व की बात है कि  दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ाई करने वाली पहली दिव्यांग  महिला पर्वतारोही बनने का इतिहास भारत की इस बेटी अरुणिमा के नाम लिखा गया है।  मैं  अपने इस ब्लॉग के माध्यम से  एक प्रयास करने की छोटी सी कोशिश करूँगा कि  अगर आप इस नाम से परिचित नहीं है तो आप इसे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे और अगर इसके बारे मे  परिचित होंगे तो आपको लगेगा कि  ऐसी महान भारत की साहसी बेटी के बारे मे  इतना कम क्यों पता था...