100 Days of Running
*Hundred Day of Running (HDOR) एक रनिंग का त्यौहार* दोस्तों, आज मै आपसे HDOR के बारे में कुछ बातें सांझा करूंगा और मुझे उम्मीद है कि इसमें पार्टिसिपेट करके मेरी तरह आपको भी फायदा होगा , जीवन जीने का नजरिया बदलेगा और स्वस्थ जीवन जीने का सपना साकार होगा। कहते है अगर कोई काम 100 दिनों तक लगातार किया जाए तो वो आदत बन जाती है और शरीर के लिए दौड़ने से अच्छी आदत भला क्या हो सकती है। HDOR 100 दिनो की एक अंतरराष्ट्रीय (लगभग 75 देश) विरुचुअल इवेंट है जिसमे कोई भी पार्टिसिपेट कर सकता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको कम से कम प्रतिदिन 2 km चलना या दौड़ना है। आपने टारगेट आप खुद तय कीजिए उनको पूरा कीजिए। HDOR आपको यह भी बताता है कि आप अपनी एज कैटेगरी , जेंडर कैटेगरी, कम्पनी, ग्रुप कैटेगरी आदि में किस रैंक पर दौड़ रहे है। सीधे और स्पष्ट शब्दों में बात करे तो मानो जैसे अपने माइंड में आपने एक चौकीदार बिठा दिया हो जो रोज आपको रन करने के लिए प्रेरित करता है। हजारों लोगों की ज़िंदगी बदलने वाली इस इवेंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि विरुचुअल इवेंट होने के कारण आप कही भी और कभी भी दौड़...